जोब में खुलेगा खरीदी केंद्र, किसानाे को मिलेगी सुविधा..
किसानों की मांग पर नवाज भाई की पहल से माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने नवीन धान खरीदी केंद्र की दी सहमति...
सड़क चिरचारी =खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोब में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने के लिए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान द्वारा शासन को पत्र लिखा गया था। बैंक अध्यक्ष नवाज भाई की पहल पर ही किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तत्काल सहमति प्रदान कर दी गई है। इस सहमति के मिलने पश्चात अब जल्द ही ग्राम पंचायत जोब में नवीन धान खरीदी केंद्र खोला जाएगा। इस खरीदी केंद्र के खुलने से जोब, मरकाकसा, पंडरापानी, बिचारपुर, किड़काड़ी और हेताड़कसा के सैकड़ो किसानो को सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जिला सहकारी बैंक लगातार किसानो को सुविधा देने की दिशा में काम कर रहा है। परन्तु कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा किसानो को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है, अपनी बंद पड़ी दुकान को चालु करने के लिए इन तथाकथित नेताओं द्वारा किसानो को गुमराह किया जा रहा है।
किसानो से अपील है कि ऐसे तथाकथित नेताओं के झांसे में ना आए, प्रदेश की भूपेश सरकार और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज भाई सदैव अन्नदाताओं के बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.