लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
मों. नं.9399627970
कृषि सहकारी समिति सिमगा की वार्षिक सभा संपन्न
सहकारी समिति की वार्षिक सभा कृषि उपज मण्डी प्रागण में रखी गई थी जिसकी अध्यक्षता किसान नेता मो. अय्यूब खान, के एस. ध्रुव प्राधिकरण अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक प्रभारी श्रीमती मंजूला शर्मा की उपस्थिति में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट में प्रारंभ हुई जिसमे उन्होने शालाना लेखा-जोखा विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया जिसमे उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 मे धान खरीदी 62.448.40 धान खरीदी की गई एवं 3.66 टन यूरिया 136:48 टन डीएपी, 78 टन सुपर एवं पोटाश खाद की बिकी हुई और किसानों के खाते में 1037000/- अमानत राशि जमा होना बताया गया। किसानो को ऋण संबंधी शासन द्वारा बिना ब्याज के वितरण किया जाता है जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं किसान नेता अय्यूब खान ने अपने उदबोधन में किसानों को संबोधित करते हुए समिति के बारे में तार घेरा, ऋण एवं अभी शासन द्वारा पशुधन हेतु ऋण एक ही खाते में शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है जिसकी जानकारी देते हुए किसानों की समिति से ऋण लेने की बात कही गई एवं किसाना नेता द्वारा कचलोन में नये धान केन्द्र खोलने का ज्ञापन के. एस. ध्रुव प्राधिकरण अधिकारी को सौपा गया एवं समिति कर्मचारियों द्वारा महंगाई को देखते हुए 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की बात रखी गई जिसे किसान नेता ने 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि किसानो की सहमती से सर्वसम्मति से करने की बात प्रस्ताव में लाई गई एवं किसानों द्वारा कई वर्षों से कीटनाशक दवाई दुकान टिगड्डा चौक में समिति के नाम से समिति की अमानत राशि से बिना सहमती के चलाई गई थी जिसके घोटाला संबंधी किसानों ने बात रखी जिसमे काफी बहस और नोकझोक हुई जिसमे के. एस. ध्रुव, अध्यक्ष किसान नेता द्वारा प्रबंधक श्रीमती मंजूला शर्मा द्वारा जांच फाईल तत्काल पटल पर रखने की बात कही गई जिस उन्होंने जांच फाईल पटल पर रखी जिसमे प्राधिकरण अधिकारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव में लाया गया जिसे दोषियों को रकम वसूली एवं कानूनी कार्यवाही तत्काल कर जानकारी देने की बात कहीं गई तब कही जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। अंत में और भी प्रस्ताव किसान कुटीर बनाने का मांग की गई एवं किसानो के धान खरीदी के समय होने वाली अनियमितता को दूर करने एवं किसानो से सही व्यवहार करने की बात करते हुए सभा सायं 5 बजे संपन्न हुई। सभा मे प्रमुख रूप से बिसाहू राम, भानू प्रताप, नीलकमल साहू, चैतराम साहू, और कई गणमान्य किसान व सभी किसान भाई सिमगा, कचलोन, खण्डवा, चुटचुटिया, तेंदुभाठा के किसान उपस्थित थे। सभा का समापन बिसाहू राम साहू कचलोन द्वारा किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.