Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 23, 2023

पीएम मोदी आज रखेंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिलापीएम मोदी आज रखेंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला

 पीएम मोदी आज रखेंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 42वें  दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वाराणसी में 1420 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की रूपरेखा भी तय करेंगे , जिनका लोकार्पण नवंबर में करेंगे। पीएम काशी के गंजारी में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा के मंच से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे। वहीं काशी सांसद सांस्कृतिक समारोह के मेधावियों को पुरस्कृत करेंगे। वे यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे , इस दौरान कई क्रिकेट स्टार उपस्थित रहेंगे। ये स्टेडियम भगवान शिव की थीम पर आधारित होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय कोऑपरेशन और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे उत्तरप्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। बताते चलें वाराणसी के गांजरी , राजातालाब में बनने वाला आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जायेगा। इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला की प्रेरणा भगवान शिव से ली गई है। जिसमें अर्धचंद्राकार छत के कवर , त्रिशूल के आकार की फ्लड-लाईट , घाट की सीढ़ियों पर आधारित बैठने की व्यवस्था , बिल्विपत्र के आकार की धातु की चादरों के डिजाइन विकसित कियए गये हैं।  इस स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी। इसी तरह उत्तरप्रदेश में लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये 16 अटल आवासीय विद्यालय , विशेष रूप से मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुये बच्चों के लिये शुरू किये गये हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और बच्चों के समग्र विकास में सहायता करना है। प्रत्येक स्कूल 10-15 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है जिसमें क्लास , खेल मैदान , मनोरंजक क्षेत्र , एक मिनी सभागार , छात्रावास परिसर , मेस और कर्मचारियों के लिये आवासीय फ्लैट हैं। इन आवासीय विद्यालयों में प्रत्येक में लगभग 1000 छात्रों को समायोजित किया जायेगा। वही काशी की सांस्कृतिक जीवंतता को सशक्त करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ने काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव की संकल्पना को जन्म दिया है। महोत्सव में 17 विधाओं में 37,000 से अधिक लोगों ने भागीदारी की। जिन्होंने गायन , वाद्ययंत्र वादन , नुक्कड़ नाटक , नृत्य आदि में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कर्यक्रम के दौरान मेधावी प्रतिभागियों को रुद्राक्ष इंटरनेशनल कॉपरेशन एवं कन्वेंशन सेंटर में अपने सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।


पीएम का आज 42 वाराणसी दौरा


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री का काशी से गहरा लगाव है। चुनाव लड़कर पीएम बने नरेंद्र मोदी साल में कई बार काशी का भ्रमण करते हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से सांसद और प्रधानमंत्री बनकर काशी से ऐसा नाता जोड़ा कि प्रधानमंत्री रहते नौ सालों में 41 बार यहां पहुंच चुके हैं। अब वाराणसी आज आगमन उनका अगला 42वां दौरा होगा। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन 16 मई 2014 को काशी पहुंचकर गंगा आरती की। उसी दौरान स्वच्छता का संकल्प लिया जब पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की तो असि घाट पर फावड़ा चला कर काशी से संदेश दिया। मोदी 41 बार काशी आये उसमें चार बार एयरपोर्ट तक ही रहे। नौ सालों में तीन मौके ऐसे भी आये जब उनका दौरा विभिन्न कारणों से निरस्त भी हुआ। इस साल 2023 में पीएम 24 मार्च को संपूर्णानंद विवि में और 07 जुलाई को हरहुआ में जनसभा की थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad