Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 23, 2023

सालभर से इंतजार: फंड ही जारी नहीं, जिले के पांच स्कूल अपग्रेड होंगे चयनित हुए स्कूलाें को नहीं मिल पाया पीएमश्री योजना का लाभ।

 सालभर से इंतजार: फंड ही जारी नहीं, जिले के पांच स्कूल अपग्रेड होंगे


चयनित हुए स्कूलाें को नहीं मिल पाया पीएमश्री योजना का लाभ।


खैरागढ़. नए जिले में पीएम योजना के तहत चयनित पांच स्कूलों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पीएमश्री योजना के तहत खैरागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शाला लालपुर, कुकुरमुड़ा और बफरा तथा छुईखदान ब्लॉक के प्राथमिक शाला हाटबंजा और ठंडार का चयन किया जा चुका है। इन चयनित पांच स्कूलों में इसी सत्र से पीएमश्री योजना के तहत शिक्षण सहित अन्य व्यवस्था मिलनी थी लेकिन इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार से अब तक फूटी कौड़ी नहीं मिल पाई है। जिले के पांच स्कूल चिह्नांकित किए जाने के बाद निर्देश मिलते ही स्कूलों का बैंक खाता भी खोल दिया गया लेकिन किसी भी स्कूल के लिए राशि नहीं आई। इसके चलते प्रक्रिया आगे ही नहीं बढ़ी।


शिक्षण व्यवस्था होगी मजबूत, उच्च स्तरीय पढ़ाई


स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत करने, स्कूलों को नया स्वरूप देने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चयनित स्कूलों को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर विकसित करना पीएम योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना के तहत विद्यार्थियों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ना और पुराने स्कूल को एक नया स्वरूप देकर छात्रों का संपूर्ण विकास, स्कूल में गुणात्मक वृद्धि, 12वीं पास करते-करते बच्चों का पूर्ण विकास और इन स्कूलों में आधुनिक माध्यम से शिक्षा देने नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाना है। योजना के तहत स्कूल के साथ पढ़ने-पढ़ाने के तरीकों में बदलाव है।

एक्सपेरिमेंटल, ट्रांसफार्मेशनल और होलिस्टिक यानी ऑलराउंड डेवलपमेंट, इंटीग्रेटेड मेथड पर ध्यान, नई-नई चीजें सीखने, छात्रों में रिसर्च करने की क्षमता विकसित करने, खेल-खेल में सीखने वाली टॉय बेस्ड टीचिंग, बच्चों को याद रखने के लिए रटना ना पड़े। योजना के तहत पुराने मॉडल के स्कूलों को बदलकर ज्यादा सुंदर, मजबूत और आधुनिक तकनीकों से लैस करने, सरकारी स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर बदलने की तैयारी है। स्कूल को पूरी तरह से मॉर्डन बनाकर बिल्डिंग अपग्रेड और क्लॉसरूम स्मॉर्ट करने, कंप्यूटर लैब से लेकर लैबोरेटरी और लाइब्रेरी को टेक फ्रें डली बनाने, प्ले स्कूल तैयार करने , बच्चों में स्कूल व पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशाला स्थापित की जानी है। योजना वाले स्कूलों में खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने है। लेकिन सारी व्यवस्था फंड नहीं आने के चलते अटकी हुई है।

तिमाही खत्म, चुनाव में भी अटकेगी प्रक्रिया

इस सत्र का पहला तिमाही इंतजार में ही खत्म हो गया है। दूसरे तिमाही में दीपावली, विधानसभा चुनाव सहित अर्धवार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में पीएमश्री योजना में देरी का लाभ जिले को इस साल भी मिल पाएगा इसमें संशय की स्थिति है। हालांकि शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर के बैठा है लेकिन खाता खोले जाने के बाद ही इसमें फंडिंग नहीं होने से मामला अटका पड़ा है। जिला शिक्षा विभाग को केंद्र से फंड मिलने का इंतजार है।


खाता खोल चुके


पीएमश्री योजना के तहत चयनित 5 स्कूलों में बैंक खाता खोलने सहित सारी तैयारी की जा चुकी है। फंड का इंतजार है। इसके बाद ही प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। फंड जल्द आने की उम्मीद है।


डॉ. केवी राव, जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad