जिला सिवनी मध्यप्रदेश
भव्य रूप से मनाई गई नांगपंचमी।
इनामी सैला भी किया गया आयोजित प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रखा गया ईनाम
सी एन आई न्यूज/ सिवनी लखनादौन/गणेशगंज प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ऋषिपंचमी के शुभ अवसर पर शेषनांग पंचमी महोत्सव समिति गणेशगंज के द्वारा बड़े ही धूमधाम से पंचमी महापर्व मनाई गई जिसमे पांच गांव के सैला मंडल डांगावानी,सेमरताल, जोगीवाड़ा,टिंग्गी टोला,लालपुर सहित लगभग दर्जनों गांवों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम देखने उपरोक्त स्थान पर पहुंचे ।
आयोजक समिति , श्री गणेश एवं दूर्गा उत्सव समिति व ग्रामीणजनों के सामुहिक सहयोगों से इस वर्ष इनामी सैला आयोजित किया गया जिसमे प्रथम पुरुष्कार 2100 एवं शील्ड डांगावानी मंडल ने द्वितीय पुरुष्कार 1500 एवं शील्ड सेमरताल मंडल ने तथा तृतीय पुरुष्कार 1100 एवं शील्ड जोगीवाडा सैला मंडल ने अपनी प्रतिभा अनुसार प्राप्त किया जिसे श्री गणेश उत्सव समिति हनुमान मंदिर एवं दुर्गा उत्सव समिति रंगमंच बाजार चौक द्वारा –प्रथम पुरस्कार 2100 एवं शील्ड,द्वितीय पुरस्कार 1500 एवं शील्ड, – तृतीय पुरस्कार 1100 एवं शील्ड प्रदान किया गया
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.