Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 27, 2023

इंदिरा कला संगीत विवि का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर जो कि राजधानी रायपुर में खोला गया है उसको बंद करने का आदेश जल्द ही जारी हो सकता है। इस बाबत स्थानीय विधायक ने सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की है।




 खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विवि का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर जो कि राजधानी रायपुर में खोला गया है उसको बंद करने का आदेश जल्द ही जारी हो सकता है। इस बाबत स्थानीय विधायक ने सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की है। स्थनीय विधायक के मुताबिक उन्हें सीएम ने आश्वस्त किया है कि, जल्द ही उक्त सेंटर को बंद करने का आदेश जारी हो जाएगा।


उल्लेखनीय है कि, बीते चार-पांच दिनों से राजधानी रायपुर में ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर प्रारंभ किए जाने से नाराज शहरवासियों ने आंदोलन छेड़ रखा है। नगरवासियों की भावनाओ से विधायक यशोदा वर्मा ने सीएम भूपेश बघेल को अवगत कराया है। रायपुर में मुलाकात के दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने सीएम से कहा कि, कला संगीत के उत्थान को लेकर राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी सिंह की अप्रतिम दानशीलता संगीत विवि के शानदार परिसर में नजर आता है। लगभग 67 साल के गरिमामयी कालखंड में संगीत विवि नगरवासियों सहित पूरे क्षेत्रवासियों की भावनाओं में रच बस गया है। 23 सितंबर को प्रदेश शासन के 2014 में जारी आदेश के परिपालन में विवि प्रशासन द्वारा राजधानी में ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर का शुभारंभ किया है। जहाँ प्रारंभिक तौर रायपुर ही नहीं प्रदेश में कहीं भी नहीं खुलेगा


सीएम से रूबरू विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस सरकार जनभावनाओं का सम्मान और जनहितकारी योजनाओं के लिए जानी जाती है। इस स्थिति में संगीत विवि के ऑफ कैंपस सेंटर खोले जाने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं, इसलिए आवश्यक है कि त्वरित रूप से 23 सिंतबर को प्रारंभ उक्त सेंटर को बंद करने का आदेश जारी किया जाए। नगरवासियों की नाराजगी और विपक्ष को इस विषय पर राजनीति कर लोगों को बहकाने की जानकारी मिलने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने विधायक यशोदा वर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि, उक्त सेंटर बंद होगा। वहीं प्रदेश में कहीं भी संगीत विवि का स्टडी सेंटर नहीं खुलेगा।



*सीएनआई न्यूज खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad