CNI न्यूज़ खबर का असर
एसडीएम की दबिश पर घाट से नदारद मिले रेत माफिया
जिला ब्यूरो सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना क्षेत्र में अरपा नदी में बंद हो चुके रेत खदानों से अवैध रेत खनन और परिवहन पर मंगलवार को बेलगहना तहसीलदार डी.के.कोशले ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 2 रेत से भरे वाहन,7 ट्रेक्टर डंप रेत को जप्ती कार्यवाही की गई थी
आज कोटा एसडीएम ने की अरपा नदी के घाटों पर जांच,नहीं मिले रेत माफिया....
बुधवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायत मिलने पर कोटा एसडीएम जांच के लिए अरपा नदी के घाटों पर पहुंचे।यहां रेत से भरी एक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके हाथ नहीं लग सकी।
कोटा एसडीएम ने बताया कि,
रेत खदानों की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अरपा नदी से रेत खनन और परिवहन की मिल रही शिकायत सभी रेत खदानों की वैधता समाप्त हो चुकी है.ऐसे में क्षेत्र के रेत खदानों में रेत का अवैध खनन और परिवहन करते पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बात यहीं समाप्त नहीं होती माफियाओं को रहती है पल पल की खबर आखिर कौन देता है यह खबर अनुविभागीय अधिकारी के घाट से निकलकर बरर से आगे निकलते ही रेत घाट पर पहुंचे ट्रेक्टर वहीं हाइवा देर शाम तक आसपास छिपे खडे रहे ऐसे में सवाल यह उठता है की क्या विभाग की हरपल की खबर आखिर रेत माफियाओ तक पहुंचती कैसे अब तो अधिकारीयों को रात में भी दबिश देने की आवश्यकता दिखाई पड़ रही है......



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.