Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 27, 2023

बलवा कर लाठी - डंडा से मारपीट करने के दस आरोपी जेल दाखिल

 बलवा कर लाठी - डंडा से मारपीट करने के दस आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - भटचौरा में बलवा कर लाठी , डंडा से मारपीट करने वाले दस आरोपियों को पचपेड़ी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया द्वारा थाना में उपस्थित होकर गत पांच सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि उक्त दिनांक को मेरे दोनो बच्चे स्कूल गये थे दोपहर करीबन बारह बजे मेरे दोनो बच्चे सौर्य एवं इंद्र भागते दौड़ते रोते हुये घर की तरफ आ रहे थे। उनके पीछे तीजराम पटेल , कलेश्वर पटेल , सीभू पटेल , अभय पटेल , मुकेश पटेल , योगेश पटेल , अजय कुमार पटेल , रामगोपाल पटेल , राकेश पटेल एवं अन्य लोग हाथ मे लाठी डंडा लेकर आ रहे थे। और मेरे बच्चे सौर्य एवं इंद्र को लाठी डंडा से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हमारे बच्चो को मारते हो आज तुम लोगो को नही छोड़ेगे जान से मार देंगे कहते मारपीट करने लगे। मोहल्ले के ऐश्वर्या कोसले एवं मानवी कुमारी को भी ये लोग लाठी डंडा से मारपीट किये हैं एवं मोहल्ले के अन्य बच्चो को भी मारपीट किये है। प्रार्थिया की रिपोर्ट कर अपराध क्रमांक 297/23 धारा 147, 294 , 506 बी , 323 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ( ग्रामीण)  अभिषेक महेश्वरी के दिशा निर्देश पर  अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बिलासपुर राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रकरण के प्रार्थी एवं गवाहो को तलब कर  कथन लिया गया। कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 3(1) द , 3(1) ध , एससी /एसटी एक्ट जोड़ा गया। उक्त प्रकरण के आरोपीगणों से प्रकरण में प्रयुक्त डंडा को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। पचपेड़ी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी विवेक कुमार पाण्डेय , उनि पिल्लु राम  मांडवी , सउनि मानिक लाल लहरे , प्रधान दुलार टोप्पो , लक्ष्मण सिंह  ,आरक्षक देवेंद्र मरकाम , किशन राय , सद्दाम पाटले , राजीव सिंह , ओमप्रकाश खुंटे , सागर खटकर , अश्वनी पटेल , प्रीतम मरावी , सचिन तिवारी , महिला आरक्षक नीता यादव  का विशेष योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण -


अजय पटेल पिता अखी राम पटेल उम्र 21 वर्ष , मुकेश पटेल पिता चराम पटेल उम्र 27 वर्ष , कलेश्वर पटेल पिता गुनित राम पटेल उम्र 35 वर्ष , गोपाल पटेल पिता स्व. सुखलाल पटेल उम्र 49 वर्ष , तीजराम पटेल पिता द्वारिका प्रसाद पटेल उम्र 33 वर्ष , अभय कुमार पटेल पिता रामगोपाल पटेल उम्र 25 वर्ष , योगेश पटेल पिता वेदराम पटेल उम्र 23 वर्ष , शिबु पटेल पिता रामगोपाल पटेल उम्र 28 वर्ष , राकेश पटेल पिता सहरा राम पटेल उम्र 32 वर्ष और सुरेश पटेल पिता इतवारी राम पटेल उम्र 49 वर्ष सभी निवासी भटचौरा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad