जिला सिवनी मध्यप्रदेश
मत जन अभियान परिषद वि ख लखनादौन
पेसा कानून का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
ग्राम वासियों ने जाना पेसा एक्ट के तहत अपना अधिकार
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी/
आज दिनांक 26/09/2023 जनपद पंचायत लखनादौन के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाई सेकेंडरी स्कूल गणेशगंज म प्र में जनजातिय वर्ग की जीवन शैली, परम्पराओं एवं हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से आदिवासी गौरव दिवस के कार्यक्रम के दौरान 15 नंबंवर 2022 को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं मप्र शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मप्र में पंचायत उपलबन्ध (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) अधिनियम 2022 लागू किया गया,यह अधिनियम पहले से उपलब्ध अधिनियम को अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार करते हुए मप्र के 20 जनजाति जिलों के 89 विकासखंड की 5254 पंचायतों के 11757 ग्रामों,मजरा टोलों में एक साथ लागू किया गया है, जिसके गठन व प्रचार प्रसार का कार्यक्रम एक वर्ष के अंदर करना तय किया गया था, इसी क्रम में ग्रामों में पेसा ग्राम सभा का गठन ग्रामों में किया गया है, एवं ग्रामवासियों ग्रामसभा के अध्यक्षों , सद्स्यों को प्रशिक्षण करने के लिए कार्य शालाओं का आयोजन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक सिवनी जिला के सभी अनुसूचित विकासखंड के पंचायतों, ग्रामो को 5 सेक्टर अनुसार विभाजित करके किया जाना शासन ने प्रस्तावित किया है, प्रशिक्षण में उपस्थित प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम छात्र मोबाइलाइजर पेसा समिति अध्यक्ष विकासखंड समन्वय परामर्शदाता मास्टर ट्रेनर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.