दूर्घटना में सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को दिया उपचार
खैरागढ़ । गातापार जंगल मे पदस्थ आईटीबीपी जवानो की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को त्वरित रूप से स्वास्थ्य सुविधा मिलने से उसकी जिदंगी बच गई। गातापार जंगल मे तैनात 40वीं वाहिनी आईटीबीपी कैम्प कैम्प कमांडर सहायक कमांडेंट श्याम भट्ट को सूचना मिली कि एक बाइक गातापार और टेमरी गाँव के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। चालक घायल अवस्था में सड़क पर गिरा पड़ा है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुये भट्ट अपने कैम्प साथी सहायक उप-निरीक्षक भावेश के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान दूर्घटना में घायल व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा था। बिना समय गंवाए घटनास्थल पर ही घायल को जरूरी उपचार देने के बाद उसे गातापार कैम्प लाकर कैम्प में उपस्थित चिकित्सा देने वाले रमेश व नितीश ने अग्रिम उपचार किया । उपचार के बाद घायल व्यक्ति होश में आ पाया। घायल नमु मंडावी 62 वर्ष निवासी गाड़ा घाट का उपचार कर निगरानी में रखने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा गया। कैम्प कमांडर श्याम भट्ट ने बताया कि देरी घायल व्यक्ति के लिए घातक सिद्ध हो सकती थी घटनास्थल पर घायल व्यक्ति के एयर वे को चेक करने पर उसके मुँह में झाग के कारण एयर वे अवरुद्ध हो गया था जिसे साफ कर साँस की गति को सामान्य किया गया उसके बाद कैम्प में लाकर ईलाज किया गया । समय पर मिले उपचार के चलते घायल को सही सलामत परिजनों तक पहुँचाया गया ।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.