उत्कृष्ट प्रधानपाठक के रूप में भगवती और जागेश्वर हूए सम्मानित
खैरागढ़ शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले शिक्षक के लिए ब्लाक के भगवती सिन्हा को उत्कृष्ट प्रधानपाठ के रूप में सम्मानित किया गया संभागीय कार्यालय दुर्ग के सभागार में दुर्ग विधायक अरुणवोरा के मुख्य आतिथ्य, संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी डा के वी राव की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खैरागढ़ ब्लाक के दो उत्कृष्ट प्रधान पाठक भगवती प्रसाद सिन्हा शा प्राशा बैहाटोला को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, कबाड़ से जुगाड़, शिक्षा में गुणवत्ता, विद्यालय प्रबंधन, व सामूहिक सहभागिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया । इसी तरह शासकीय पूर्व माशा खपरी सिरदार के शिक्षक जागेश्वर सिन्हा को उनके विशिष्ट शैक्षिक उपलब्धि, परीक्षाफल, अनुशासन आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न तथा नगद राशि से सम्मानित किया गया।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.