Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 27, 2023

खैरागढ़-वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन में स्थानीय विधायक, कलेक्टर व जनप्रतिनिधि हुए शामिल हाईटेक सब्जी मण्डी गण्डई हेतु 1479.17 लाख के कार्य का किया भूमिपूजन धोधा-बिरनपुर में 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन हेतु 2 करोड़ 30 लाख, वनमण्डल खैरागढ़ के विविध कार्य हेतु 39 लाख के कार्य का किया लोकार्पण

 खैरागढ़-वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन में स्थानीय विधायक, कलेक्टर व जनप्रतिनिधि हुए शामिल



हाईटेक सब्जी मण्डी गण्डई हेतु 1479.17 लाख के कार्य का किया भूमिपूजन


धोधा-बिरनपुर में 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन हेतु 2 करोड़ 30 लाख, वनमण्डल खैरागढ़ के विविध कार्य हेतु 39 लाख के कार्य का किया लोकार्पण


खैरागढ़, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव गठित जिला खैरागढ-छुईखदान-गण्डई में 17 करोड़ 48 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इस दौरान जिला कार्यालय वीसी कक्ष में स्थानीय विधायक यशोदा वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा व जनप्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


हाईटेक सब्जी मण्डी गण्डई हेतु 1479 लाख 17 हजार के कार्य का किया भूमिपूजन

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा नगर पंचायत गंडई हेतु दिनांक 3 जनवरी 2022 की गई घोषणा की राशि 1479 लाख 17 हजार के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके प्रथम चरण में 1140 लाख 82 हजार रूपये का निविदा 10 अगस्त 2023 को आनलाइन कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जारी किया गया। इसी क्रम में दिनाँक 15 नवंबर 2022 को सम्बन्धित फर्म को कार्यादेश जारी हो चुका है। भूमिजन हो जाने के पश्चात शीघ्र कार्य आरम्भ हो जाएगा।


सब-स्टेशन हेतु 2 करोड़ 30 लाख, वनमण्डल खैरागढ़ कार्य हेतु 39 लाख का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव गठित जिला खैरागढ-छुईखदान-गण्डई के धोधा-बिरनपुर में 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन हेतु 2 करोड़ 30 लाख और वनमण्डल खैरागढ़ के विविध कार्य हेतु 39 लाख के कार्य का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार जिले मेंकुल 269.587 लाख रूपये लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा तहसील गण्डई अतंर्गत ग्राम धोधा-बिरनपुर में छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्री. कं. लिमि. 33/11 केव्ही सब-स्टेशन हेतु 2.30 करोड़ रूपये का लोकार्पण किया गया। वनमण्डल खैरागढ़ अतंर्गत ग्राम बगधुर 30x40 माॅडल राशि 5 लाख16 हजार, स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच राशि 86.2 हजार , गेबियन राशि 1.265 लाख, तालाब 3.964 लाख, ग्राम झिरिया हेतु तालाब 7.204लाख, ग्राम बेंगरी परलोकेशन टैंक राशि 7.204 लाख, ग्राम बसावर में 5.459 लाख, ग्राम बंसतपुर में गेबियन स्ट्रक्चर राशि 1.265लाख, ग्राम गड़बंजा हेतु परलोकेशन टैंक कार्य हेतु 7.204 कुल 39.587लाख रूपये का लोकार्पण किया गया।


वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन में विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधि व अधिकारी हुए शामिल

मुख्यमंत्री के वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए भूमिपूजन व लोकर्पण कार्यक्रम में खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, छुईखदान पार्तिका संजय महोबिया, मण्डी अध्यक्ष खैरागढ़ दशमत उत्तम जंधेल, गण्डई संजू सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष नगर पालिका रज्जाक खान, समाजसेवी गजेंद्र ठाकरे, मोतीलाल जंघेल, भीखम छाजेड़, आकाशदीप, रामकुमार पटेल, रमेश साहू, संजय महोबिया, उत्तम जंघेल, गुलाब चोपड़ा, नदीम मेमन, हरजीत सिंह, कामदेव जंघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर डी.एस.राजपूत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।



सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad