Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 13, 2023

माननीय जिलाध्यक्ष श्री उत्तम वासुदेव जी के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन जीपीएम में हुआ सफल।

 माननीय जिलाध्यक्ष श्री उत्तम वासुदेव जी के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन जीपीएम में हुआ सफल।


प्रदीप राय की रिपोर्ट:

कांग्रेस कमेटी जीपीएम के जिलाध्यक्ष श्री उत्तम वासुदेव जी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन कर विरोध जताया और 

कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विगत कई वर्षो से छत्तीसगढ़ के सभी रेल जोनों से गुजरने वाले सैकड़ो ट्रेनों को आये दिन  रद्द किया जा रहा है जिससे न केवल पूरे छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है अपितु ट्रेन के रद्द होने से आवागमन की समस्या भी बन रही ।


अधिकांशतः छत्तीसगढ़ से चलने वाले ट्रैन को रद्द किया जा रहा है केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली हजारों ट्रेनों को बिना किसी शेड्यूल और जानकारी के रद्द कर रही जो कि यह केंद्र सरकार की दोहरा चरित्र को दर्शाती है जो निंदनीय है ।


आज केंद्र सरकार ट्रेन की आवजाही कम कर उन्हें रद्द कर अपनी कूटनीति से देश के रेल को  घाटे का सौदा दिखाकर इसे प्राइवेट हाथों में सौपना चाहती है जिनके मंसूबो को कांग्रेस पार्टी पूरी नही होने देगी ।


हमारे छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 9 सांसद दिए है किंतु इन्हें अपनी आकाओ से इतना डर है कि ये अपने जनता की समस्याओं को लेकर अपने आकाओ के खिलाफ एक शब्द नही बोलते न ही रेल की समस्याओं से अवगत कराते इन 9 सांसदों की निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है जनता के परेशानियों में कभी भी भाजपा के सांसद जनता के पक्ष में खड़े नहीं हुए हैं बीते कुछ महीनों से 2600 से अधिक ट्रेनें बंद हुई थी, जिस के चलते प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था कांग्रेस जनता के हित में रेलवे को बर्बाद करने केंद्र सरकार सरकार के गलत निर्णय के खिलाफ लगातार जन आंदोलन चलाएगी।

देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता केंद्र सरकार की चाल को अच्छे तरीके से समझती है हमेशा काँग्रेस जनता का हित चाही है यह आंदोलन मात्र शुरुवात है यदि आने वाले दिनों में इनका शेड्यूल नही सुधरता और नियमित रूप से ट्रैन की बहाली नही होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad