कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन
कार्यकर्ताओ और विधायक के साथ पुलिस की झूमाझटकी
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -छत्तीसगढ़ में बार-बार ट्रेनों को कैंसिल करने के विरोध में
पूरे प्रदेश में कांग्रेस रेल रोको आंदोलन कर रही है।
आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया ।
आज आंदोलन को देखते हुए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी ।
लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक विकास उपाध्याय बैरिकेड तोड़कर रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश किया ।
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा की मोदी सरकार ने आम नागरिकों की सबसे विश्वसनीय परिवहन सेवा को अस्त-व्यस्त कर दिया है कब किस ट्रेन को निरस्त किया जाएगा कोई नहीं जानता।साधारण मेमू ट्रेन को स्पेशल बनाकर दुगना किराया वसूला जा रहा है।
2 रुपये में मिलने वाला प्लेटफॉर्म आम नागरिकों को 20 रुपये में दिया जा रहा है। सिनियर सिटीजन को मिलने वाली रियायत को बंद कर दिया गया है।
पिछले तीन साल में ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है ।
।इसी वजह से आज कांग्रेस केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है ।
आज के इस प्रदर्शन में शामिल हुए रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा ,महापौर एजाज ढेबर,योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश त्रिपाठी, महेंद्र छाबड़ा,गिरीशदुबे सहित सैकड़ों की संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.