Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 2, 2023

खैरागढ़ के हरे भरे खेल मैदान पर स्टेट लेवल खेलकूद का रोमांच जारी खो-खो में दुर्ग, बस्तर जोन ने किया बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित

 खैरागढ़ के हरे भरे खेल मैदान पर स्टेट लेवल खेलकूद का रोमांच जारी



खो-खो में दुर्ग, बस्तर जोन ने किया बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित



खैरागढ़, 02 सितम्बर 2023/खैरागढ़ के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 23 वी राज्य स्तरीय शालेय खेल कूद का रोमांच बना हुआ है। खेल मैदान के हरे भरे घास से लिपटी एक चादर जैसी दिखाई दे रही है जिसमें रंग बिरंगे स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म में खिलाड़ी इधर उधर दौड़ते काफी आकर्षित कर रहे हैं।


खैरागढ़ के नोडल जिला क्रीड़ा अधिकारी कन्हैया पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल से शुरू हुए मैच में बालक बालिका में दुर्ग और बस्तर जोन के खो खो खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा दिखाकर काफी प्रभावित किया है। फिलहाल इस टूर्नामेंट में राज्य के पांच जोन बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा के बीच बालक बालिका दोनो ही वर्गों में फुटबॉल, हैंडबॉल व खो-खो में लीग मैच का दौर चालू है। कौन सी टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पा रही है? यह कल तक ही पता चल पाएगा। 

समाचार लिखे जाने तक फुटबॉल और हैंडबॉल में टीमों में रोमांचक भिडंत तो हो रही है जिसमे परिणाम अमूमन बराबरी की स्थिति में है। हैंडबॉल खिलाने के लिए टीमों को बस के द्वारा छुईखदान के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड ले जाया जाता है।जिला निर्माण के बाद राज्य स्तरीय शालेय खेल कूद के रोमांच का आनंद नगरवासी भी ले रहे हैं। खेल मैदान में सभी प्रतिस्पर्धा के खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, जनरल मैनेजर और प्रबंधन समिति के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित हुए।



*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad