राजनंदगांव
रेवाडीह वार्ड के पार्षद,कनिष्ठ सभापति गामेंद्र नेताम के निवास में गणेश जी की स्थापना।
रेवाडीह वार्ड क्र.22 के वार्ड पार्षद,कनिष्ठ सभापति न.पा.निगम गामेंद्र नेताम जी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने निज निवास में भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की है। उन्होंने भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की और वार्डवासियों एवं प्रदेशवासियों की सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिन तक भगवान गणेश जी हर जगह विराजमान हो रहे हैं।सभी श्रद्धालु भक्तगण -भक्ति भाव से 11 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करेंगे। पार्षद, कनिष्ठ सभापति जी ने श्रद्धा भाव से अपने निवास में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। नेताम जी ने बताया की हमारे रेवाडीह वार्ड में विभिन्न स्थलों पर वार्डवासी श्रद्धालुओं के द्वारा एवं विभिन्न समितियो के द्वारा गणेश जी की स्थापना हुई है। जिसमे प्रतिवर्ष की भांति उनका भरपूर सहयोग और योगदान रहता है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.