मोहला में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता
विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित में रुचि बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड मोहला में किया गया। यह प्रतियोगिता विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित था। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन ने जानकारी दिया कि पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं गणित के प्रति रुचि बढ़ाने तथा आविष्कारों के प्रति विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा यह प्रतियोगिता सर्वप्रथम स्कूल स्तर पर तत्पश्चत संकुल स्तर पर और इसी क्रम में विकास खंड स्तर व जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान हिमाचल साहू स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला, द्वितीय स्थान प्रतिज्ञा माध्यमिक शाला वागिनसुर, तृतीय स्थान मीक्षा , चतुर्थ स्थान हिना माध्यमिक शाला डूमरटोला रहे। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्तर पर तेजा तेजस्विनी सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान तेजस्विनी व द्वितीय स्थान पर खुशबू कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल मोहला, ट्विंकल हाई स्कूल मोतीपुर, आयुष गुप्ता स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला रहे। विकासखंड स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक खोमलाल वर्मा, जिला नोडल वीरेंद्र पाल लाड़ेश्वर, व्याख्याता केके वर्मा, रविंद्र रामटेक, श्यामधर टंडन, प्रदीप जांघेल सीएसी मलेश कुमार मालेकर, अतिताभ वर्मा, नूतन सिंह साहू व शिक्षक राकेश देशमुख, लोकेश कुमार सिंह ज्योति ऊके आदि उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.