रतनपुर नगर पालिका के संयुक्त टीम के द्वारा नगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.... रेंजर्स नामक एक टीम बनाई गई है जिस टीम के कप्तान नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे हैं वही इस टीम के ब्रांड एंबेसडर उपाध्यक्ष कन्हैया यादव जी हैं इस टीम का मुख्य उद्देश्य पूरे नगर में जनता को स्वच्छता के लिए जागरूक करना है
*इंडियन स्वच्छता लीग 2.0* के अंतर्गत
*स्वच्छता पखवाड़ा*चलाया जा रहा है जो की 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक निरंतर चलते रहेगा इस अभियान में आज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ,उपाध्यक्ष कन्हैया यादव एवं सभी पार्षद गण के साथ स्वछता टीम जिसमें नगर पालिका के स्वच्छता अभियान चलाने वाले एनजीओ और स्वच्छता दीदीयो ने सुबह महामाया मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया महामाया मैदान में पड़े कुड़े-करकट और प्लास्टिक ़ कचरे को उठाकर सफाई किया उसके बाद शहिद नूतन सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रतनपुर में शिक्षक एवं सभी बच्चों के साथ नगर पालिका स्वछता टीम,व रिक्शा से कचरा कलेक्शन करने वाले स्वच्छता दीदीयो और जन प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने आज रतनपुर शहीद नूतन सोनी हाई स्कूल मैदान में स्वच्छता शपथ लेने के बाद पूरे मैदान की साफ सफाई की, उसके बाद नगर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाल कर भ्रमण करते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया एवं लोगों को स्वच्छता के बारे में जागृत करते हुए लोगों से अपील की गई की नगर को स्वच्छ रखें और अपने आसपास के वातावरण को भी साफ सुथरा करने के लिए इस स्वच्छता अभियान में जुड़कर सहयोग करें, अध्यक्ष घनश्याम रात्रे और उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने नगर के लोगों से अपील की 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए इस अभियान में जुड़ने के लिए अपील की है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.