Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 18, 2023

कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर सम्पर्क मतदान के लिए किया जा रहा है जागरूक

 कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर सम्पर्क मतदान के लिए किया जा रहा है जागरूक



    सी एन  आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी 


रायपुर।छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्थानीय विद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरगुजा(अंबिकापुर) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियांे का आयोजन किया जा रहा है।

    अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय धौरपुर के छात्रों द्वारा 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्र धौरपुर में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने रैली निकाली गयी और ग्रामीणों को मतदान के महत्व को बताकर उन्हें जागरूक किया गया। इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली में मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली बनाई गई और छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु शपथ दिलाई गयी तथा मतदान करने अपने अभिभावकों को प्रेरित करने कहा गया। वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सखौली में भी मतदाता जागरूकता रंगोली बनाई गई तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमगरा कला में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।ग्राम पंचायत गुमगराकला में गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

      सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विधानसभा के शहरी क्षेत्रों में विधानसभा आम निर्वाचन 2018 में मतदान केन्द्रों में सामान्य औसत से कम मतदान होने के कारण मतदान केंद्रों में जागरूकता हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है ।अधिकारीयों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। तथा कम मतदान के कारणों का पता कर घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad