डोंगरगढ़
शासकीय पूर्व माध्यम शाला झिंझारी मे मनाया गया शिक्षक दिवस।
छात्र छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस पर स्थानीय शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंझारी मे हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा देवी सरस्वती व डाक्टर राधाकृष्णन के चित्र का पूजन उपरांत सभी शिक्षकों की आरती की गई व शिक्षकों को पेन,चॉकलेट,उपहार आदि दिए गए।
छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के लिए गीत,कहानी,शायरी आदि सुनाए।
प्रधान पाठक श्री मिलऊ राम रावत ने आरूणि की गुरूभक्ति व एकलव्य का प्रसंग सुनाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। शिक्षक श्री अभिषेक शुक्ला ने रहीम,कबीर के दोहों के साथ छात्र छात्राओं को आदर्श जीवन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम मे संकुल समन्वयक संतोष धुर्वे व शिक्षक पुर्णानंद चंद्रवंशी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.