Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 7, 2023

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 28 लाख 04 हजार रूपए की लागत से 16 विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया

 केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 28 लाख 04 हजार रूपए की लागत से 16 विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया 



विकसित जिला के रूप में आगे बढ़ रहा है कबीरधाम-केबिनेट मंत्री श्री अकबर 



कवर्धा, 07 अक्टूबर 2023।  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए 1 करोड़ 28 लाख 04 हजार रूपए की लागत से 16 विभिन्न निर्माण कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यो में नवीन प्राथमिक शाला भवन, सामुदायिक भवन निर्माण, प्राथमिक शाला भवन निर्माण, बाउन्ड्रीवाल निर्माण, पचरी निर्माण, सांस्कृतिक मंच निर्माण, और मंगल भवन निर्माण कार्य शामिल है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। गाँव-गाँव में लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ छोटे-बड़े कार्यों के माध्यम से आमनागरिकों को सुविधाएं पहुचाने का काम किया जा रहा है। 

केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमारी सरकार ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया है और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले के विकास को प्राथमिकता में रखते हुए निर्माण कार्य कराए। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में काम करते हुए अनेक परिवर्तन लाए। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की भर्ती, जर्जर स्कूलों का कायाकल्प, अस्पताल में जाँच सुविधाओं को बढ़ाने, गरीबों के उपचार को आसान बनाने का काम भी किया जा रहा है। आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क, सी-मार्ट भी संचालित कर नई दिशा में कदम बढ़ाया गया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले को विकास की राह में लगातार आगे बढ़ा रहे है। आज 1 करोड़ 28 लाख 04 हजार रूपए की लागत से 16 विभिन्न निर्माण कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया गया है, इससे कबीरधाम जिले को एक नया आयाम मिलेगा। 


1 करोड़ 28 लाख 04 हजार रुपए के 16 कार्यों का हुआ भूमिपूजन


केबिनेट मंत्री श्री अकबर द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 करोड़ 28 लाख 04 हजार रुपए के 16 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यो में  20.30-20.30 लाख रूपए की लागत से ग्राम झिरना, अमरौड़ी, सिली में प्राथमिक शाला भवन निर्माण, 8.07-8.07 लाख रूपए की लागत से ग्राम सेवईकछार, बकदा में प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 05-05 लाख रूपए की लागत से ग्राम लाटा में सार्वजनिक सामुदायिक भवन, प्रभाटोला में शमशान घाट में बाउन्ड्रीवाल निर्माण, लोहझरी में पचरी निर्माण, अचानकपुर, भंण्डार में सामुदायिक भवन निर्माण, बिसनपुरा में मंगल भवन निर्माण, सेवाईकछार में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण, 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम झिरना में सामुदायिक भवन निर्माण, 02-02 लाख रूपए की लागत से ग्राम प्रभाटोला में मंच निर्माण, सारंगपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण और ग्राम बिसनपुरा में मंच निर्माण कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर राज्य क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, नपा अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री राजकुमार तिवारी, श्री दिनेश जांगड़े, सहित संबधित ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad