Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 7, 2023

गुरु गोविंद सिंह जैसी शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती हैं : संजय डीलर

 गुरु गोविंद सिंह जैसी शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती हैं : संजय डीलर



बागपत, उत्तर प्रदेश। 


सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपद भर में याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


जिला पंचायत बागपत के सदस्य व प्रमुख समाजसेवी संजय डीलर ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह एक महान देशभक्त थे। उन्होंने मुगलों के अन्याय, अत्याचार और पापों को खत्म करने और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों से 16 बार युद्ध लड़े। औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में चिनवा दिया था, इसके बावजूद भी गुरु गोविंद सिंह धर्म के मार्ग से तनिक भी विचलित नहीं हुए। संजय डीलर ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह एक महान योद्धा होने के साथ-साथ एक अच्छे कवि और लेखक भी थे और उन्हें संस्कृत, फारसी सहित अनेकों भाषाओं का ज्ञान था। वह बहुत ही सरल, सहज और भक्ति-भाव वाले व्यक्ति थे। संजय डीलर ने बताया की अगर गुरु गोविंद सिंह को धोखे से ना मारा गया होता तो मुगल साम्राज्य पहले ही समाप्त हो गया होता। संजय डीलर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जैसी महान शख्सियत सदियो में कभी कभार ही जन्म लेती है। उन्होंने लोगों से गुरु गोविंद सिंह जी के महान व्यक्तित्व और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad