ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर/आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य व संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन के समक्ष अटल आवास की देड़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने कॉंग्रेस की रीतिनीति व कॉंग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कॉंग्रेस का दामन थामा..इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मौर्य व विधायक जैन ने कॉंग्रेस प्रवेश करने आई सभी महिलाओं को आत्मीयतापूर्वक फूलमाला व कॉंग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत.अभिनंदन किया।
कॉंग्रेस प्रवेश करने आए महिलाओं में शोभमनी दास, शारदा बघेल, कमला बघेल, सुनीता सागर,शिप्रा सरकार,सुनीता दक्ष,रेशमा शहजीत,सुनीता जात्री,तारा दास,तमीमा खान,कविता जात्री,कुनी बघेल,सकुरा परवीन,नाजिया,बैदल बघेल,गुड़ी बेसरा, मंजू पुजारी को जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य व विधायक रेखचन्द जैन ने विधिवत कॉंग्रेस प्रवेश कराया।
इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा,भूपेश है तो भरोसा है का नारा चारों ओर गूंज रहा है.इससे लोग प्रभावित हो कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।
संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने कहा,प्रदेश सरकार के कार्य व कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किये सभी को बधाई दी,जैन ने होने वाले विधानसभा चुनाव में एक होकर काम करने की बात कही साथ ही पार्टी के लिए काम करने की नसीहत देते हुए कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने की बात कही।
इस अवसर पर अवधेश झा कॉंग्रेस कमेटी प्रवक्ता,मीडिया प्रभारी सूर्यापानी,महामंत्री विजय सिंह,जाहिद हुसैन,ललित नाहटा, गौरनाथ नाग, वरिष्ठ कॉंग्रेसी सतपाल शर्मा,शादाब अहमद आदि उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.