Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 10, 2023

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर : रायपुर कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता, जिले में बनाए गए हैं 1869 मतदान केंद्र

 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर : रायपुर कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता, जिले में बनाए गए हैं 1869 मतदान केंद्र




पंकज शर्मा, रायपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, रायपुर जिले में 7 विधानसभा हैं। पिछले चुनाव से जिले में 2 लाख 60 हजार वोटर बढ़े हैं। जिले में 1869 मतदान केंद्र हैं। शहरी मतदान केंद्र ज्यादा हैं। एक मतदान केंद्र में औसत 1006 मतदाता हैं। जिले में 6 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जिले में 18 वर्ष वाले 45 हजार मतदाता हैं। वहीं 22 साल वाले 1 लाख 10 हजार मतदाता हैं। कलेक्टर भूरे ने बताया, 1869 मतदान केंद्र में से 934 में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग होगी। जिले में 72 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 69 फ्लाइंग स्कार्ट की टीम होगी। जिले में 140 लोगों की एक टीम है, जो राजनीतिक दलों की खर्च का आकलन करेगी। सर्वेश्वर भूरे ने बताया, इस बार जितनी भी मतदान केंद्र में रेड कोस्टिंग होगा, वह केंद्र सीसीटीवी से लैस रहेगा। सात मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र 7 होंगे। जिले में पर्याप्त संख्या में ईटीवीएम उपलब्ध है। इस बार 69 स्टेरिक्स टीम बनेगी और घेरा बंदी करेंगे। नामांकन परिसर में फॉर्म लिए जायेंगे। सात विधानसभा के फोम करेंटर परिसर में लिए जाएंगे। कलेक्टर भूरे ने बताया, मतदान दल और एमर्जेसी सर्विसेज को पोस्टर बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसकी नई व्यवस्था है। बुजुर्गों के लिए 80 प्लस वाले लोगों के लिए दो लोगों का पोलिंग दल बनेगा। वीडियो ग्राफर, सुरक्षा कर्मी के साथ शेड्यूल दिया जाएगा। 935 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी। CO ऑफिस में मॉनिटरिंग की जाएगी। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, 1869 बूथ हैं। 6 बूथ को हमने संवेदनशील माना है। 144 प्रभावशील रहेगी। सभा के लिए जिला प्रशासन की अनुमति आवश्यक रहेगी। 1800 लाइसेंस हथियार को जमा करने के निर्देश दिए हैं। कल से चार सरहद पर नाके प्रभावशील कर दिए हैं। चुनाव में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। गुंडे बदमाश की लिस्ट अपडेट किया गया है। नए लोग जो पिछले कई समय से अपराधी है, कई लोगों काे जिला बदर भी किया जाएगा। स्थानीय वारंटी को पकड़कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad