वर्ल्डकप 2023
सेमीफाइनल में पहुंचने की राह हुई आसान।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
वर्ल्डकप 2023 का आयोजन भारतीय सरजमीं में किया जा रहा हैं, अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने पांचों मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को अचंभित करते हुए सभी मैच में विजय पाई है।
जहां भारतीय बल्लेबाजों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से सभी को पस्त किया है, वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी विरोधी टीमों को चौंकाया है।
भारतीय टीम एकमात्र ऐसी टीम है जो अब तक अपराजित रही हैं ।
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के पहले चार मुकाबले और खेलने है ,दो मुकाबले जीत कर भारतीय टीम सेमीफाइनल में स्थान प्राप्त हो जाएगा ।
अगले मुकाबलों में भारतीय टीम को इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड, श्रीलंका से भिड़ना है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.