बिरजू तारम की हत्या पर इन्द्रशाह पर एफआईआर दर्ज हो : एम. डी. ठाकुर....
केन्द्रीय गोड़वाना महासभा धमधागढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर ने भाजपा नेता बिरजू तारम के हत्या पर गहरा दुःख जताते हुये आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हत्या में मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी इन्द्रशाह मंडावी, सरजू टेकाम एवं गोविन्द बालकों सीधे-सीधे जिम्मेदार है। इसलिये इस हत्या को लेकर इन्द्रशाह मंडावी सहित सभी पर
एफआईआर दर्ज होना चाहिये। ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों मानपुर में संपन्न सभा में सरजू टेकाम ने इन्द्रशाह मंडावी की उपस्थिति में भाजपा नेताओं की हत्या कर देने का सार्वजनिक बयान दिया था। उसके बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने इस बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताते हुये आंदोलन किया था। आंदोलन के दबाव के चलते पुलिस प्रशासन ने सरजू टेकाम पर एफआईआर तो दर्ज कर लिया
किन्तु राजनीतिक दबाव के चलते कोई भी कार्यवाही नहीं की। वही मंच पर उपस्थित इन्द्रशाह मंडावी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। वे सब खुलेआम घुमकर समाज में जहर घोलने का काम करते रहे। मां दुर्गा की मूर्ति को भी खंडित किया गया इसकी भी शिकायत की गई किन्तु प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। ठाकुर ने आगे कहा कि हत्या के पूर्व बिरजू तारम को अपनी हत्या होने का पूर्वाभास हो गया था, तब उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा भी मांगी थी, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.