आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही 32 पाव देशी प्लेन शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं दिनांक 16/10/2023 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति महामाया हेलीपेड रतनपुर के पास भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री हेतू रखा हैं। कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थान महामाया हेलीपेड रतनपुर के पास जाकर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति से 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 2560 रूपये व शराब बिक्री रकम 240 रूपये रखे हुये मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पुष्पक यादव पिता स्व. रामानुज यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर थाना रतनपुर बताया। जिसके द्वारा शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।पुष्पक यादव पिता स्व. रामानुज यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.