Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 17, 2023

समग्र ब्राह्मण परिषद् द्वारा देवी जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन

 समग्र ब्राह्मण परिषद् द्वारा देवी जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन


सी एन आइ  न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।

रायपुर -: ब्राह्मण सामाजिक संस्था समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन मंदिर श्री महामाया देवी मंदिर के सत्संग भवन में एक दिवसीय "देवी जस गीत प्रतियोगिता" का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम का प्रारंभ श्री मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यासनाराण तिवारी एवं कोषाध्यक्ष श्री विजयशंकर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर महामाया देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, उसके बाद इस आयोजन के लिये पंजीकृत जस मंडलियों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न रुपों पर आधारित जस गीत प्रस्तुत किया गया. इस आयोजन में कल्पना मानस मंडली, डोंगरगाव राजनांदगांव, जय मां चामुंडा बालिका सेवा एवं फाग मंडली, जेल कालोनी रायपुर, ओम रामायण जस भजन महिला मंडली, पुराना चंगोराभाठा रायपुर, जय मां भवानी महिला जस मानस एवं भजन मंडली, न्यू चंगोराभाठा रायपुर, जागृति महिला मंडल, पुरानी बस्ती रायपुर, साधना महिला मंडल, सुंदर नगर रायपुर, राधा रानी ‌महिला मंडल, आरंग, मां की शक्ति मां की भक्ति मंडली, रायपुर, राधा रानी ग्रुप, अमलीडीह रायपुर, सरोज देवी संगीत विद्यालय, अमलीडीह रायपुर, शिव परिवार, सुंदर नगर रायपुर, श्री नारायणी महिला मंडल समिति रायपुरा, श्री आदिशक्ति शीतला माता जस सेवा मंडली, पुराना चंगोराभाठा रायपुर आदि 13 जस मंडली प्रतिभागियों के रुप में अपनी प्रस्तुति दी. इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में पं.निर्मल रिछारिया, पं.रत्नेश तिवारी, पं.संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित  रहे ।

कार्यक्रम में मंच संचालन डा.श्रीमती आरती उपाध्याय द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रमिला तिवारी, पं.शैलेन्द्र रिछारिया, श्रीमती पद्मा दीवान, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, पं.विवेक दुबे, पं.दीपक शुक्ला, पं.गौरव मिश्रा एवं डा.भावेश शुक्ला "पराशर" का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad