Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 17, 2023

भैंसखटाल हत्याकांड के दो आरोपी जेल दाखिल

 भैंसखटाल हत्याकांड के दो आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


कोरबा - पुरानी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से ढोढीपारा भैंसखटाल हत्याकांड के मामले को सुलझाने में सीएसईबी चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने बारह घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                         इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सीएसईबी चौकी पुलिस उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी किशन कुमार साहू पिता यशपाल सिंह साहू उम्र 21 वर्ष थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम चारपारा कोहडिया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छग) ने गत दिवस 16 अक्टूबर को पुलिस चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपने परिजनों सहित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 अक्टूबर की रात्रि करीब नौ बजे सर्दी बुखार होने पर यह अपने दोस्त सूरजभान साहू उर्फ सुनम ढोढीपारा भैसखटाल के साथ गबेल मेडिकल दवाई लेने गया था। उसी समय मोहल्ले के रिक्की यादव और प्रभाकर सहिस मोटर सायकल से मेडिकल आये तथा सूरजभान साहू उर्फ सुभम से दस मिनट अकेले में बात करना है कहकर साथ में लेकर नहर की ओर चले गये थे। प्रार्थी ने मेडिकल के पास कुछ देर तक इंतजार किया उसके बाद वापस घर चला गया था। फिर रात्रि करीब बारह बजे पता चला कि सूरजमान साहू उर्फ सुभम को रिक्की यादव और प्रभाकर सहिस ने किसी वजनी औजार से सिर में मारकर हत्या कर दिये है , जो नहर किनारे पड़ा है। तब यह लोग ढोढ़ीपारा भैंसखटाल नहर किनारे जाकर देखे तो नहर के पचरी में सूरजभान साहू उर्फ सुभम खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर में कई जगह चोट के निशान थे , जिसे ईलाज कराने जिला अस्पताल कोरबा लेकर गये थे जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत्यु हो गया है बताये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क० 57/2023 धारा 174 जा०फा० एवं अपराध कमांक 483/ 2023 धारा 302 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युजय पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को मामले में त्वरित सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना कारित करने वाले आरोपीगण प्रदीप कुमार यादव उर्फ रिक्की यादव पिता मनोज कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ढोढ़ीपारा भैंसखटाल चौकी सीएसईबी जिला कोरबा और  प्रभाकर सहीस उर्फ साधू उर्फ छोटू पिता स्व० बुधराम सहीस उम्र 23 वर्ष निवासी ढोढ़ीपारा भैंसखटाल चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को घटना के महज बारह घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मृतक के साथ पुरानी रंजीश एवं शंका के आधार पर पूर्व से योजना बनाकर हत्या करना स्वीकार किया गया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का हथौड़ा , एक नग सूजा तथा अन्य सामान जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत आरोपीगणों को सीएसईबी चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सीएसईबी चौकी पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad