बीजेपी प्रत्याशी राकेश यादव ने किया जनसंपर्क अभियान का आगाज, जनता से मांगा समर्थन
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी राकेश यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है। आज मंगलवार को जुंगेरा, रानीतराई, रामनगर, दैहान, अमलीडीह, खेरथाडीह, तरौद और तरौद भाटापारा से शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के उन्होंने ग्रामीण जनता से विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा। पांच साल से प्रदेश की सत्ता से दूर बीजेपी अब किसी भी कीमत पर छत्तीसगढ़ की सत्ता में अपनी वापसी कर चाहती है। यही कारण रहा की भाजपा ने कांग्रेस से पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया ।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव के साथ कार्यकर्ताओं की टीम ने घर घर जाकर जनता से समर्थन की अपील की।उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता से हल करने का वादा भी किया।बता दें अबकी बार विधानसभा चुनाव में जीत के सपने देख रही भाजपा इस बार एकजुट नजर आ रही है।देखा जाए तो विधानसभा चुनाव में भाजपा अब कांग्रेस से एक कदम आगे दिखाई दे रही है उसका कारण है कि कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाया है।
बालोद ब्लाक के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि जनता एक बार मुझे मौका देती है तो क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी। ग्रामीणों से विकास का वादा करते हुए कहा कि जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे।जनसंपर्क अभियान में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू,चित्रसेन साहू, दानेश्वर मिश्रा, पालक ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता साहू, दीपा साहू, लीला शर्मा, खिलेश्वरी साहू,प्रतिभा चौधरी, देवधर साहू, अरुण साहू, संजय साहू, विनोद गोस्वामी, गिरिजेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.