ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर / विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ग्राम पंचायत सेड़वा एवं ग्राम पंचायत मांझीगुडा में 34 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया उनमें ग्राम पंचायत सेड़वा में बालिका आश्रम सेड़वा के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य लागत 24 लाख रुपए का लोकार्पण एवं ग्राम पंचायत मांझीगुडा में श्मशान घाट पुलिया निर्माण कार्य लागत 5 लाख 50 हजार रुपए एवं जानकी घर के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए का भूमि-पूजन शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच " गढबो नवा छत्तीसगढ़ " की अवधारणा अनूरूप लगातार कार्य किया जा रहा है लगभग हर ग्राम पंचायत में लाखों के विकास कार्य हो चुके है या निर्माणाधीन हैं ग्राम पंचायत सेड़वा में बालिका आश्रम में अतिरिक्त कक्ष की बहुप्रतीक्षित मांग थी हमने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से निवेदन किया और आज यहां अतिरिक्त कक्ष बन कर तैयार है अब हमारी बच्चियों के लिए अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होगा इसी तरह ग्राम पंचायत मांझीगुडा में दो स्थानों पर पुल निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई थी आज वह मांग भी पूरी हो गई है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के पौने पांच साल के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है उतना विकास तो भाजपा के पंद्रह सालों में भी नहीं हुआ था पूर्ववर्ती भाजपा सरकार जहां अपना व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देती थी हमारी सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर रही है आज जितने कार्य किए जा रहे उससे लोगों का कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के उपर विश्वास बढ़ा है जिसका परिणाम आगामी चुनावों में दिखाई देगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.