ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर / जल शक्ति एवं जनजातिय विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू जगदलपुर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हुए है बता दें की केंद्रीय राज्य मंत्री को बस्तर जिले के तीन विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है अपने दौरे में राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने अपने दौरे को लेकर जानकारी दी कांकेर की सभा में कांग्रेसी नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश में जातिगत जनगणना कराए जाने के ऐलान पर केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने पलटवार किया उन्होंने कहा इस तरह के वादें काम नही आएंगे उन्होंने कहा देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है और पीएम मोदी ही देश हित में काम कर रहे है।इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू जोरानाले के मुद्दे को जल्द हल कर लेने का दावा किया उन्होंने माना अप्राकृतिक तरीके से इंद्रावती नदी का पानी बस्तर की और न आते हुए जोरानाले की ओर वापस लौट रहा है इस मुद्दे का हल कर इंद्रावती नदी के पानी के विवाद को हल करने का प्रयास किया जायेगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.