जिला सिवनी मध्यप्रदेश
बाघ हुआ आदमखोर,48 घंटा में अंदर आज फिर किया दूसरा हमला, दहशत
सी एन आई न्यूज सिवनी।कुरई। बाघ के हमले से एक व्यक्ति के शिकार हो जाने के 48 घंटे बाद बाघ ने पुनः एक अन्य व्यक्ति पर हमला बोल दिया। दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी के कुरई रेंज अंतर्गत ग्राम पिटेसुर में 48 घंटे के अंदर आज फिर दूसरा हमला किया है।
ग्राम पिटेसुर निवासी बस्तीराम सोनवानी 50 वर्ष मवेशी चराने जंगल गया था जो गांव के करीब 5:30 बजे शाम को झाड़ियां में छिपा बाघ ने बुरी तरह से घायल कर दिया जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई उपचार हेतु भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सिवनी भेजा गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.