श्रीलंका से 8 विकेट से हारकर इंग्लैंड वर्ल्डकप 2023 से हुआ लगभग बाहर।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
बेंगलुरु -चिन्नास्वामी स्टेडियम में टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 156रनों के मामूली स्कोर में सिमट गई।
इंग्लैंड को छोटे स्कोर में रोकने के बाद पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा की अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके पिछले चैंपियन को 8 विकेट से हरा दिया।
श्रीलंका की यह विश्व कप में इंग्लैंड पर लगातार पांचवीं जीत है। उसने 2003 से अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई मैच नहीं गंवाया है। वर्तमान विश्व कप में इंग्लैंड की पांच मैच में यह चौथी हार हुई है जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना क्षीण हो गई है। श्रीलंका ने पांच मैच में दूसरी जीत दर्ज करके पांचवें स्थान पर पहुंचकर अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। .


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.