तलवार लहराकर भयाक्रांत करने वाले तीन आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - सार्वजनिक जगह पर तलवार लहराकर भयाक्रांत करने वाले तीन आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 24 अक्टूबर को सार्वजनिक जगह पर तीन व्यक्तियों के द्वारा तलवार लहराते हुये थाना नवागढ़ पुलिस को वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसकी तस्दीक हेतु थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम भैसमुडी जाकर वीडियो में दिख रहे आरोपियों के संबंध में पता किया गया। वहां आरोपी शिवा केवट , वैभव सिंह , आकाश सिंह होना पाये जाने पर आरोपियों के निवास में जाकर आरोपियों से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने घटना घटित करना स्वीकार किया तथा आरोपियों के कब्जे से एक - एक नग लोहे के तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अलग-अलग अपराध धारा 25 , 27आर्म्स एक्ट के तहत कायम किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे , उपनिरीक्षक रमेश एक्का , एएसआई बाबूलाल दिवाकर , आरक्षक जनक कश्यप , भुनेश्वर पटेल , कुलदीप खूंटे एवं थाना स्टाफ नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
शिवा केवट उम्र 22 साल वर्ष , वैभव सिंह उम्र 19 वर्ष और आकाश सिंह उम्र 28 वर्ष सभी निवासी भैसमुड़ी , थाना - नवागढ़ , जिला जांजगीर चांपा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.