मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर जमकर बरसे ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -विधानसभा चुनाव 2023
के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है।
रायपुर संभाग की सभी विधानसभा के प्रत्याशीयों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री बघेल गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि 15 वर्ष तक राज करने वाली भाजपा को छत्तीसगढ़ के लोगों ने 15 सीट में सीमित कर दिया था।
लोगो ने जो कांग्रेस पर जो भरोसा दिखाया है हमने वैसा ही काम करके दिखाया है।
हमने अभी तक चार महत्वपूर्ण घोषणा कर चुके हैं। जिसमें आवास योजना, जातिगत जनगणना, किसानों से 20 क्विंटल धान खरीदी और सरकार बनने पर सबसे पहले किसान भाईयो के ऋण को माफ करने का काम करेंगें ।
कांग्रेस सरकार ने कर्मचारीयों को ओपीएस की सौगात दी ।उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार आई तो ओपीएस बंद हो जायेगा ।,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। आज प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर ईडी/और आईटी का धौंस दिखाया पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर उसका सामना किया है ।
इनके 15 वर्ष के राज में अनेक घोटाले और कमीशन खाने का काम हुआ है ।
सभा में हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।मंच पर रायपुर उत्तर, पश्चिम, ग्रामीण, धरसीवां, अभनपुर के प्रत्याशी उपस्थित रहे ।
मंच पर उपस्थित वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.