Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 26, 2023

आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल एवं ढाबों तथा मुख्य मार्गों में किया जा रहा जाँच


आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल एवं ढाबों तथा मुख्य मार्गों में किया जा रहा जाँच



दुर्ग 25 अक्टूबर 2023/ जिला स्तर पर अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन तथा मदिरा के चौर्यनयन पर रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही किये जा रहें है। इस अभियान में जिले में स्थित होटलों, ढाबों, रेस्तरॉ, बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन के साथ - साथ पारम्परिक व संदिग्ध मार्गों का लगातार गश्त कर अवैध मदिरा के विक्रय/धारण/ परिवहन पर रोकथाम लगाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि जिले में विभिन्न होटल, ढाबों, बस स्टैण्ड एवं संवेदनशील मार्गों की जांच -पड़ताल आबकारी विभाग द्वारा 22 अक्टूबर 2023 को भिलाई से रायपुर मार्ग में आने वाली ढाबों का कड़ाई से निरीक्षण किया। नया बस स्टैंड दुर्ग में भी बसों और यात्रियों के सामान की तलाशी मुस्तैदी से की गई बस चालक एवं परिचालक को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधि की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2325836 पर करें। उक्त के अतिरिक्त पारम्परिक, मुख्य व संवेदनशील मार्गों का भी जांच कार्यवाही किया गया। रेलवे स्टेशन दुर्ग में यात्रियों की जाँच तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पटरी पार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाये जाने पर 26 पाव मसाला मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिले में अवैध मदिरा के पारम्परिक, संवेदनशील व मुख्य मार्गों पर गश्त के दौरान 23 नग विदेशी मदिरा गोवा जप्त 23 अक्टूबर 2023 को अवैध मदिरा परिवहन, धारण व विक्रय के पारम्परिक व संदिग्ध मार्गों तथा दुर्ग-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं रात्रि गश्त किया गया। रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाये जाने पर 23 विदेशी मदिरा व्हिस्की गोवा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एस. एन. साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है।जिले में शराब एवं मादक पदार्थांे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त नम्बर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायतकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाकर, प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad