विकासखंड सरायपाली में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया गया
महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशन, रिटर्निंग ऑफिसर ओंकारेश्वर सिंह ,सहायक रिटर्निग ऑफिसर मनोज खंडे, तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ,अति.तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ,नायब तहसीलदार राम लखन चौहान के मार्गदर्शन और मतदान दल प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी बीईओ प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक नोडल अधिकारी बीआरसी सतीश स्वरूप पटेल के नेतृत्व में आईईएमबीएच उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटेला में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। विकासखण्ड सरायपाली में प्रथम चरण 17 अक्टूबर 2023 को पीठासीनअधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय चरण में संगवारी मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त महिला पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार तृतीय चरण में मतदान अधिकारी क्रमांक 2 अधिकारी क्रमांक 3 को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि मतदान दल में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने नियुक्त पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को गंभीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर, स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यान पूर्वक सुनकर अमल में लाएं। मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया। ईवीएम ,वीवीपैट और बैलेट यूनिट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित करके देखने को कहा। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को कहा कि मतदान करने में होने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में अच्छे से जानकारी देते हुए समस्या का समाधान करें। कलेक्टर ने कहा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला अधिकारियों को संगवारी मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए संगवारी मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। संगवारी मतदान केंद्र पर सुरक्षा से लेकर मतदान करने तक की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। इसका उद्देश्य महिला को वोट देने ,मतदान केंद्र तक ले आने की एक अच्छी पहल है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो सके। सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में उत्साह पूर्वक भाग लेने को कहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.