मुख्यमंत्री ने किया आर्गेनिक सी-मार्ट का अवलोकन -
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गंजपारा दुर्ग में नवनिर्मित आर्गेनिक सी-मार्ट के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर इसका अवलोकन किया। 67 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस आर्गेनिक सी-मार्ट में किसानों द्वारा उत्पादित आर्गेनिक उत्पादकों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि जिले में कुल 155 जैविक बाड़ियां है, जिसमें 60 जैविक बाड़ियों में साग-सब्जी-फल का उत्पादन हो रहा है। जिले में पंजीकृत 1200 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। सी-मार्ट के आरंभ हो जाने के पश्चात् इन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। सी-मार्ट के माध्यम से अब तक एक करोड़ 78 लाख रूपए की जैविक उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। इस अवसर पर दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा एवं भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.