ऑनलाइन ट्रेडिंग के आड़ में करोड़ों का घपला
क्विक ट्रेड टुडे कंपनी रायपुर के संचालक एवं छुरिया के सहयोगी पार्टनरो द्वारा छुरिया क्षेत्र में कोरोडो का घपला
सीएन आई से राजू मंडावी की रिपोर्ट
सड़क चिरचारी =:fराजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में फाइनेंशियल फ्रॉड का एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है ,मामला यह है कि रायपुर स्थित क्विक ट्रेड टुडे नामक एक कंपनी के संचालक शुभेलाल साहू उर्फ सुशील साहू एवं छुरिया के उसके तीन सहयोगी साथी व राजनांदगांव के एक सहयोगी द्वारा विगत एक साल से छुरिया व आसपास के लोगो से अवैध उगाही व घपले की नियत से एक सुनियोजित प्लान बनाकर छुरिया,राजनांदगांव व रायपुर में अनेक बार ऑनलाइन व ऑफलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया।
जिसमे सुशील साहू व छुरिया के उनके सहयोगी साथियों द्वारा लोगो को जमा धन पर 15 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफा कमाना बताकर करोड़ों रुपए निवेश कराया गया।साथ ही मूल धन सुरक्षित रहेगा जिसे कभी भी तीन गुणा आहरण किया जा सकता है बताया गया।कंपनी के डायरेक्टर शुभेलाल साहू उर्फ शुशील एवम् छुरिया निवासी सहयोगियों द्वारा मीटिंग में लोगो को प्रतिमाह लाखो रुपए का अपना इनकम दिखाकर गारंटी लेते हुए आमलोगो को झांसे में लिया गया जिससे लोग प्रभावित होकर अपने मेहनत की गाढ़ी कमाई उक्त कंपनी के लोगो के पास जमा करा दिए।लोगो को रायपुर स्थित कंपनी के ऑफिस एवं वहां के सिस्टम को दिखाकर सुशील साहू व उसके छुरिया के सहयोगियों द्वारा लोगो को जमकर चुना लगाया। ज्ञात सूत्रों के अनुसार छुरिया के उन तीन एवम् राजनांदगांव के आरोपीयो द्वारा निवेश करने वाले लोगो के जमा पर सीधे 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत का लाभ कमाते थे।लोगो को जब जमा राशि पर किसी भी प्रकार का मुनाफा एवं मूलधन प्राप्त नही हुआ तो उनके द्वारा छुरिया थाना एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।ज्ञात सूत्रों के अनुसार उक्त कंपनी का पहला आरोपी हालेकोसा निवासी व्यक्ति जो छुरिया चिचोला रोड में मार्केटिंग का दुकान चलाता हैं जहां पर लोगो को सिर्फ फर्जी कंपनियों में फायदे का सब्जबाग दिखा कर निवेश कराता है और लोगो का पैसा डुबाने का काम करता है।दूसरा आरोपी अटल चौक छुरिया का निवासी हैं जो विगत कई वर्षों से इसी तरह ऑनलाइन फर्जी ट्रेडिंग का काम करता है,वर्तमान में राजनांदगांव में ट्रेडिंग का ऑफिस डाला हुआ है।तीसरा आरोपी पड़रामटोला का निवासी हैं जो बम्हनी चारभाटा में स्वयं के कॉम्प्लेक्स में मेडिकल स्टोर का संचालन के साथ झोलाछाप डॉक्टरी का कार्य करता है,यह भी विगत कई वर्षों से फर्जी ट्रेडिंग का कार्य कर रहा है।चौथा आरोपी राजनांदगांव निवासी हैं जो इसी तरह फर्जी ट्रेडिंग का का जाल फैलाता है।सूत्रों के हवाले से खबर है कि उक्त चारो व्यक्तियों द्वारा फर्जी कंपनी के आड़ में सिर्फ छुरिया क्षेत्र में लगभग पांच करोड़ रुपए का घपला किए है जिसमे क्षेत्र के आम लोगो के साथ नामी लोगो का पैसा फसा हुआ है। अनेक शासकीय कर्मचारियों के साथ छुरिया विकासखंड के सैकड़ों लोगों का पैसा घपला करने में इन चार व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।सूत्रों से यह भी खबर है कि इन चारो आरोपियों में सुशील साहू फरार हो चुका है एवं चार आरोपियों को छुरिया पुलिस उठाकर थाने ले गई एवं घंटो पूछताछ किया।यह भी खबर है कि उक्त चारो आरोपियों द्वारा छुरिया पुलिस और साइबर सेल के डर से साक्ष्य व सबूत मिटाने अपने मोबाइल एवं लैपटॉप को फॉर्मेट कर दिया गया है।अब देखना यह है कि छुरिया पुलिस व साइबर सेल आरोपियों पर क्या शिकंजा डालकर क्या कार्यवाही करती है?
*फ्रॉड की शिकायत आई है जिस पर जांच जारी है*
*नवीन कुमार इक्का*
*प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी छुरिया*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.