कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप नामांकन पत्र भरा।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर - द्वितीय चरण के नामांकन पत्र दाखिले के अंतिम दिन आज रायपुर उत्तर से कांग्रेस के नेता अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ।उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया ।
उत्तर रायपुर विधानसभा से उन्होंने अपनी दावेदारी जताई थी मगर पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण और समर्थकों के दबाव के कारण उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया ।
नामांकन पत्र दाखिले में उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक हाथों में तिरंगा लिए हुए शामिल हुए ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.