त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या , आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा - सायबर सेल टीम के सहयोग से त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हुये अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पहले प्रेमी ने प्रेमिका के नाबालिग भाई के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से आरोपी को जेल एवं हत्या में शामिल नाबालिग को बाल सुधार सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली विस्तृत जानकारी अनुसार विगत दिवस 22 अक्टूबर को चौकी मानिकपुर में आकर एक लिखित शिकायत दिया गया कि मनीष सारथी उम्र 21 वर्ष हाल मुकाम मुड़ापार अटल आवास जो टीपी नगर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है ,वह रात कार्यस्थल से कम कर वापस घर नहीं आया। शिकायत के आधार पर चौकी मानिकपुर में गुम इंसान कायम किया गया। इसके बाद 24 अक्टूबर को डायल 112 के जरिये थाना उरगा में सूचना प्राप्त हुआ कि कुदुरमाल गांव के नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर फंसा है। जिसे उरगा थाना के द्वारा का शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही जिला अस्पताल कोरबा से कराया गया। पीएम के दौरान मृतक की मृत्यु डॉक्टर द्वारा हत्या से होना संदेहात्मक पाये जाने पर शिनाख्ती करवाई किया गया। मृतक मनीष सारथी निवासी पहरीपारा थाना उरगा का होना पाया गया। इसी बीच पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की घटनास्थल महावीर नगर नहर किनारे गार्डन का होना पाये जाने से मर्ग डायरी अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली कोरबा भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेंद्र शुक्ला के दिशानिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी , चौकी प्रभारी मानिकपुर उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में विवेचना कार्यवाही के साथ तथ्यों पर बारिकी से जांच की जा रही थी। पुलिस टीम को पता चला कि मनीष सारथी जिस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था , वहां एक युवती भी काम करती थी और उन दोनों के बीच काफी बातें हुआ करती थी। युवती का प्रेम प्रसंग पहले से ही ग्राम सजापानी निवासी दानेंद्र कांवर के साथ था। जब दानेंद्र को इस बात की जानकारी लगी तो उसने कई बार मनीष को युवती से बात करने के लिये मना किया , पर तब भी दोनों आपस में बातें किया करते थे। पुलिस टीम के द्वारा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजापानी निवासी दानेंद्र कंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने युवती के नाबालिक भाई के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।आरोपीगणों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक638/2023 धारा 302 भादवि कायम किया गया। इस हत्याकांड में आरोपी दानेंद्र कुमार कंवर एवं एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक के संलिप्त होना पाये जाने से कोतवाली पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से आरोपी दानेंद्र को जेल एवं विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया।इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा , प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सनत सोनवानी , थाना कोतवाली से सहा उपनिरी. अजय सिंह , लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे , श्याम सिंह खन्ना , आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता , अरुण तिर्की , सुनील सिंह राजपूत एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक गुनाराम , आरक्षक सुशील यादव , आलोक टोप्पो , रितेश शर्मा , डेमन ओग्रे , प्रशांत सिंह , रवि चौबे की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
दानेंद्र कंवर पिता बरत राम कंवर उम्र 21 वर्ष निवासी साजापानी थाना उरगा जिला कोरबा एवं विधि के विरुद्ध संघर्षरत एक बालक।
मृतक -
मनीष सारथी उर्फ पिंटू पिता छेदी लाल सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी पहरीपारा भैस्मा थाना उरगा हाल मुकाम प्रधानमंत्री आवास मुड़ापार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.