भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार– कुंवर सिंह
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद आज ग्राम पंचायत सकरौंद, नहर खपरी,अर्जुनी,देवरी क,साजा, कचान्दुर,धर्मी,भरदाखुर्द,खर्रा,टेकापार,
रूदा,मचौद,भेण्डरा,खपरी एवं कसौदा में
जनसंपर्क अभियान में लोगों के बीच जाकर जन समर्थन मांगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा पहले मैं विधायक के रूप में आपके बीच आता था लेकिन आज प्रत्याशी के रूप में आप सबसे आशीर्वाद लेने आया हूँ।पिछले चुनाव में आपने मुझे 55हजार से अधिक मतों से विजय श्री दिला कर विधायक बनाया था इस बार भी आपका आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं।उन्होंने कहा जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों का कर्जा माफ हुआ।किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं।उन्होंने कहा सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं वह सभी सफल रही है और इस बार भी किसानों का ऋण माफी का वह कांग्रेस का वादा है जो सरकार बनते ही पूरी होगी।इस अवसर पर श्रीमती सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत भोजराज साहूअध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, संजय साहू , मानसिंह देशलहरा, सलीम खान, नुरुल्ला खान, जनपद सदस्य सुश्री सीमा संध्या बर्मन श्रीमती तारिणी चंद्राकर, पार्षद विजय कौरे, सरपंच श्रीमती निर्मला पाटिल , श्रीमती ज्योति यादव ,सागर साहू , रामसागर सिन्हा, तामेश्वर देशमुख, पवन सिन्हा, तरुण पारकर, युवा मितान क्लब विधानसभा अध्यक्ष आसिफ गहलोत , कांग्रेस जन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.