जिला सिवनी मध्यप्रदेश
प्रत्याशियों के चुनाव व्यय पर निगरानी रखने प्रेक्षक नियुक्त
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी
विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये रखी गई है। प्रत्याशी चुनाव के दौरान इससे अधिक चुनाव के दौरान इससे अधिक राशि का व्यय नहीं कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के चुनाव व्यय पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव व्यय पर निगरानी रखने के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त कर दिये गये है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -115 सिवनी एवं विधानसभा क्षेत्र 117 लखनादौन के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2013 बैंच के अधिकारी श्री मनिंदर कुमार एवं विधानसभा क्षेत्र 114 बरघाट एवं विधानसभा क्षेत्र 116 केवलारी के लिए भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी श्री रावर स्वप्निल साहेबराव को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों व्यय प्रेक्षक 21 अक्टूबर को जिले में उपस्थित हो जायेंगें ।
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.