आज नवरात्रि का पंचम दिवस
आज होती है स्कंदमाता की पूजा -अर्चना ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
नवरात्रि का आज पांचवा दिन है,आज पांचवे दिन माता दुर्गा के पांचवे स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा -अर्चना की जाती है ।स्कंद शिव और माता पार्वती के दूसरे और षडानन (छह मुख वाले) पुत्र कार्तिकेय का ही एक नाम है ।स्कंद की मां होने के कारण ही इनका नाम स्कंदमाता पड़ा ।
मान्यता है कि मां दुर्गा का यह रूप अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करता है , और उन्हें मोक्ष का मार्ग दिखाता है । माता के इस रूप की चार भुजाएं हैं, दाएं तरफ उपर वाली भुजा से स्कंद (कार्तिकेय) को पकड़ा हुआ है और इसी तरफ नीचे भुजा के हाथ में कमल का फूल है ।बांए ओर की उपर वाली भुजा में वरदमुद्रा है औऱ नीचे दूसरा श्र्वेत कमल है।
आज पंचमी के दिन भक्तों के द्वारा माता स्कंदमाता के रूप पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है।
जय माता रानी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.