जुआ खेलते सात आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निजात अभियान चलाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पचपेड़ी पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा , अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बिलासपुर उदयन बेहार के मार्गदर्शन में अभियान निजात के दौरान अवैध शराब , जुआ , सट्टा पर लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर आज थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा टीम बनाकर मुखबिर की सूचना के आधार पर कि ग्राम कुकुर्दीकला शिवनाथ नदी के पास आम जगह पर कुछ लोग बावन पत्ती से पैसे पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। इस दौरान कुछ जुवाड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये , जबकि 07 जुआरी जुआ खेलते मिले। उनसे 40800 रूपये नगद , बावन पत्ती ताश एव 04 नग मोटरसाइकिल को जप्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया , जिसमें उपनिरीक्षक पिल्लू राम मण्डावी , प्रधान आरक्षक दुलार साय टोप्पो , आरक्षक सचिन तिवारी , सुनील बंजारा एवं रघुनाथ रेड्डी विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीगण -
मनहरण खांडे पिता कृष्णा खांडे उम्र 40 वर्ष निवासी जोंधरा , कामता प्रसाद गोंड़ पिता परदेशी उम्र 57 वर्ष निवासी दगोरी थाना बिल्हा ,.ईश्वर बंजारे पिता राम भरोष बंजारे उम्र 30 वर्ष , विजय बंजारे पिता सियाराम बंजारे उम्र 30 वर्ष निवासी लवन थाना व जिला बलौदाबाजार , देवी प्रसाद पिता स्व. काशीराम राठौर उम्र 57 वर्ष निवासी गतौरा थाना मस्तुरी , नंद कुमार दिनकर पिता पहारू राम दिनकर उम्र 34 वर्ष निवासी कोसीर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा और कमलेश सूर्यवंशी पिता शगुन राम सूर्यवंशी उम्र 53 वर्ष निवासी धनगांव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.