नियम के विरुद्ध देर रात डीजे बजाने वाले तीन संचालकों का सिस्टम जप्त ।
लैलूंगा रायगढ़। दिनाँक 29/10/2023 नियम के विरुद्ध देर रात डीजे बजाने वाले तीन संचालकों का सिस्टम जप्त । लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज वह पुलिस प्रशासन लैलूंगा की टीम को ग्राम राजपुर मुखबिर की सूचना के अनुसार दुर्गा मेला सार्वजनिक स्थल पर भारी आवाज में डीजे चलने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी वह लैलूंगा पुलिस टीम बताए गए स्थल पर पहुंचे निरीक्षण के दौरान तीन अलग-अलग स्थान पर डीजे अत्यधिक आवाज के साथ बजाते मिले प्रभारी जी द्वारा तीनों डीजे संचालकों को वीरेंद्र कुमार श्रवण बंसल , फिलमोन कुजूर को बुलाकर बताया गया कि उच्च न्यायालय व जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी है की रात्रि 10:00 बजे के बाद बजाना कोलाहल अधिनियम एवं अनुज्ञा का उल्लंघन है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों संचालकों से कुल 14 बॉक्स 6 एमप्लीफायर 6 माइक वह अन्य सामग्री सहित एक जंलरेटर जप्त करके थाना लाया गया । सभी डीजे संचालक को हिदायत दी गई की समय सीमा के अनुसार निर्धारित ध्वनि सीमा में यंत्रों का उपयोग करें अन्यथा पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जाएगी अथवा तीनों डीजे संचालकों पर कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 10,15 के तहत कार्यवाही की गई है कार्यवाही में लैलूंगा थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज वह उप निरीक्षक कमल सिंह राजपूत एवं समस्त पुलिस स्टाफ शामिल थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.