विधानसभा चुनाव में हार के भय से कांग्रेसी हिंसा पर उतर आये एम. डी. ठाकुर
मोहला/मानपुर
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम. डी. ठाकुर ने मोहला - मानपुर क्षेत्र के मोहला- मानपुर क्षेत्र के भाजपा नेता बिरजू तारम व आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे भाजपा के जनजातीय कार्यकर्ताओं की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही की जाये तथा संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनाती की मांग की है।
भाजपा शोसल मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में नियुक्त संविदा पुलिस महानिदेशक को तत्काल हटाने की मांग करते हुये कहा कि घटना की त्वरित विवेचना के साथ दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार किया जायें। ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही मतदाताओं को आतंकित करने के उद्देश्य से राजनैतिक टारगेटकिलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
गत् 20 अक्टूबर को मोहला- मानपुर क्षेत्र में भाजपा नेता बिरजू तारम की निर्दयता से गोली मारकर हत्या कर दी गई। चुनाव के घोषणा के पूर्व से ही प्रदेश में आतंक का माहौल बनाने के उद्देश्य से अनेक ऐसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसमें बस्तर के भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम की हत्या हुई इसके बाद बीजापुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की हत्या की गई फिर नारायणपुर केभाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू को मौत के घाट उतार दिया गया, इसके पश्चात् इन्द्रावती नदी के पार दंतेवाड़ा नारायणपुर जिले की सरहद पर भाजपा नेता रामधर अलामी की हत्या की गई जो इस बात की पुख्ता प्रमाण है कि जानबूझकर भाजपा के कार्यकर्ताओं व आदिवासी समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है, यह सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज को इसके खिलाफ इस विधानसभा चुनाव में उठकर खड़ा होना होगा। हिंसा किसी भी स्तर पर उचित नहीं है, खासकर आदिवासी समाज को प्रारंभ से ही हिंसा के विरूद्ध रहा है, किन्तु कथिपय क्षुद्र राजनैतिक दल स्वार्थों की पूर्ति के लिये हिंसा का मार्ग अपनाकर चुनाव की वैतरणी पार करना चाहते है, हमें ऐसे तबको को वोट के जरिये कुचलना हैं, तभी प्रदेश में शांति का माहौल पैदा होगा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.