Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 28, 2023

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को मिला सम्मान - विक्रांत सिंह

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को मिला सम्मान - विक्रांत सिंह



खैरागढ़: - भारतीय जनता पार्टी से खैरागढ़ विधानसभा प्रत्यासी विक्रांत सिंह भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन के लिए लगातार दौरे पर है जहां छुईखदान मण्डल भाजपा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोर्राय, शाखा, खैरी, कुटेली, बेलगाँव, संडी, नवापारा, खैरा वही खैरागढ़ ग्रामीण मण्डल भाजपा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोथी, पोटिया, शेरगढ़, बफरा, मड़ौदा, बिरोड़ी, घुमर्रा, पेटी, पवनतरा, करमतरा, बघमर्रा, रेंगाकठेरा, सलौनी, अवेली, मुड़भादूर एवं सोनभट्ठा पहुँचकर भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने जनमानस से मुलाकात कर खैरागढ़ विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने गंगाजल की झूठी कसम खाकर शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन यह सरकार छत्तीसगढ़ के भोलेभाले जनता के साथ धोखा किया और कोरोनाकाल के बीच मे घर घर तक शराब पहुचाने का काम यह कांग्रेस सरकार ने किया है वही कांग्रेस सरकार के 5 साल में कोई भी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नही हुआ बल्कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को अपनी महत्वाकांक्षी योजना का ढिंढोरा पीटकर प्रदेश में गौमाता के चारा पैरा में भी इस सरकार ने घोटाला किया वही गौमाता को सड़क पर रहने के लिए कांग्रेस सरकार ने मजबूर कर दिया है  गौठानो में पर्याप्त चारा का व्यवस्था तक कांग्रेस सरकार ने नही किया बल्कि कागजो में ही गोबर खरीदी के लिए ग्राम पंचायतों के सचिवों को लगातार परेशान करने का काम यह कांग्रेस सरकार ने किया है।वही केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से किसानों के चेहरे पर खुशी आई है व केंद्र की भाजपा सरकार सदैव किसानों की चिंता करती है जिसके चलते किसान भाइयों के फसल का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को आगे बढाने व किसी प्रकार के दिक्कतों का सामना न करना पड़े इस वजह से यह कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है।इसी तरह यदि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार बनती है तो केंद्र से संचालित होने वाले कई योजना जो वर्तमान कांग्रेस सरकार ने रुचि नहीं दिखाया है वे सभी योजना का लाभ छत्तीसगढ़ वासियों को मिलने लगेगा। इस दौरान छुईखदान मंडल भाजपा अध्यक्ष नेतराम जंघेल, महामंत्री भावेश कोचर, मंडल महामंत्री अवध जंघेल, शक्तिकेंद्र प्रभारी आशीष जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष आनंद सिन्हा, गंडई मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह, राजकुमार जंघेल, अशोक साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित चोपड़ा,

मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल, मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, महामंत्री देव कुमार सेन, सूर्यदमन सिंह, प्रकाश सिंह, अनिल अग्रवाल, दीनदयाल सिन्हा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह, गणेश राम, जय प्रकाश, राजेश वर्मा, गंडई युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भावनानी, जागेश्वर जंघेल, शैलेंद्र जैन, अन्नू महोबिया दिवाकर सोनी, रेखचन्द जंघेल, लेखराम साहू सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad