जिला सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी में रंजीत वासनिक एवं लखनादौन से संतर वलारी होगों प्रत्याशी
गौगपा ने जारी की अधिकृत सूची
सी एन आई न्यूज सिवनी बहुजन समाज पार्टी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सिवनी जिले में सगंबधन हुआ जहां जिले की चार विधानसभा में से सिवनी, केवलारी, लखनादौन, से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं बरघाट से बहुजन समाज पार्टी की चुनाव लड़ेंगी।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिये 15 उम्मीदवार को घोषणा की है जहां सिवनी विधानसभा से बरघाट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रंजीत वासनिक को दल ने टिकिट दिया है वहीं लखनादौन से संतर वलारी दल के चुनाव चिन्ह पर मैदान में होगे।
विदित हो कि सगंबधन होने के पहले ही बरघाट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रंजीत वासनिक गोगपा से विधानसभा क्षेत्र सिवनी के लिए उम्मीदवार बनने हेतु प्रयास आरंध कर दिया था लगभग एक माह से ग्रामीण अंचलों में वासनिक जनसंपर्क कर रहे हैं वहीं विगत दिनों उन्होंने नगर मुख्यालय में रोड शो कर अपनी राजनैतिक ताकत का शक्ति प्रदर्शन किया था।
रंजीत वासनिक मैदान में उतारने के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है हालांकि अभी भी अन्य दलों के प्रत्याशियों को घोषणा नहीं हुई है। वासनिक ने लगातार आदिवासी अंचलों में संपर्क कर अपनी तैयारियों पहले की कर रखी है
वहीं वे अल्पसंख्यक, के वोटरों को लामबंद करने में लगे हैं। पिछले चुनाव में लखनादौन से दल के प्रत्याशी ने 40 हजार मत प्राप्त किये थे ऐसे में यहां भी गोंडवाना दमदार साबित हो सकती है।
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.